राष्ट्रवाणी: राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले छात्रावासों में पढ़ने वाले दो मासूम बच्चों की मलेरिया से मौत के बाद अब जिले में तीसरी मौत का मामला सामने आया है। ताजा मामला भानुप्रतापपुर विकासखंड के चीज़गांव का है, जहां मलेरिया पॉजिटिव महिला की समय पर इलाज नहीं मिलने और एंबुलेंस पहुंचने में देरी के कारण मौत होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जा रहा है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चीज़गांव के आवास पारा निवासी राकेश्वरी कल्लो की मंगलवार सुबह मलेरिया से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, 27 जुलाई को गांव की मितानिन ने घर पहुंचकर महिला की जांच की थी, जिसमें वह मलेरिया पॉजिटिव पाई गई थी। मितानिन ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी थी और महिला को मलेरिया की दवा भी उपलब्ध कराई। हालांकि, आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज को देखने गांव नहीं पहुंची। वहीं मंगलवार सुबह महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक दिन पहले ही 27 जुलाई को कांकेर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने जिले में बढ़ते मलेरिया के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं संयोग से आज 28 जुलाई को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी कांकेर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बस्तर संभाग के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर मलेरिया नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा की थी। इसके बावजूद जिले में मलेरिया से तीसरी मौत ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि राकेश्वरी कल्लो ने महज तीन महीने पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। मां की असमय मौत के बाद दोनों मासूम बच्चियां अब मां की स्नेह से वंचित हो गई हैं। कांकेर जिले में लगातार सामने आ रही मलेरिया से मौतें यह संकेत दे रही हैं कि बीमारी पर नियंत्रण के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
Trending
- जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय ने नीट में सफल छात्रों से किया संवाद, कहा – एकलव्य की तरह लक्ष्य साधिए, सफलता निश्चित मिलेगी – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: दो छात्रों की मौत के बाद अब महिला ने तोड़ा दम, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- रवि भगत को पुलिस ने भेजा जेल, सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते स्कूल परिसर में किया था हंगामा – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी (एफआईआर)… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- कग बरेाकिनग News: वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की दबिश, बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध पकड़ाए – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी – राष्ट्रवाणी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने – राष्ट्रवाणी
- स्कोप, जीआईजेड जर्मनी ने एमओईएफसीसी के साथ जलवायु कार्रवाई कार्यशाला का आयोजन किया, बीईएल की नेट-जीरो पहल का प्रदर्शन किया – भारतीय पीएसयू
