कोट्टायम: अभिनेता निविन पॉली और निर्देशक अब्रिद शाइन के खिलाफ थलयोलापरम्बु के निवासी एक व्यक्ति ने मलयाली वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पॉली और शाइन के खिलाफ बुधवार रात आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। यह प्राथमिकी अभिनेता की 2022 में आई फिल्म ‘महावीरयार’ के सह-निर्माता पी.एस. शमनास की शिकायत पर दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ‘महावीरयार’ व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही थी इसलिए पॉली ने उन्हें 95 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद, अभिनेता ने उन्हें शाइन द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन हीरो बीजू 2’ में भागीदार बनाने का भी वादा किया और फिल्म की शूंिटग के लिए उनसे लगभग 1.9 करोड़ रुपये खर्च करवाए।

शिकायत में दावा किया गया है कि फिल्म को शमनास की कंपनी – इंडियन मूवी मेकर्स – के बैनर तले बनाने के लिए पंजीकृत भी किया गया था। शमसान ने आरोप लगाया कि हालांकि, पॉली और शाइन ने कथित तौर पर एक पुराने अनुबंध के आधार पर दुबई में स्थित कंपनी के साथ फिल्म के वितरण के लिए पांच करोड़ रुपये का समझौता किया, जिससे पता चलता है कि फिल्म अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई जा रही थी।

उन्होंने दलील दी कि इस तरह, यह तथ्य छिपाकर कि फिल्म उनकी कंपनी के बैनर तले पंजीकृत है, दोनों ने उनसे 1.90 करोड़ रुपये की ठगी की। पॉली या शाइन ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version