नयी दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि हाल में जब वह अमेरिका यात्रा पर थे तब उन्होंने अपने ”परम मित्र” डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका से निर्वासित किये गये भारतीयों को बेड़ियों में जकड़ कर भेजे जाने से पैदा हुए आक्रोश के बारे में नहीं बताया.

इस महीने अब तक दो अमेरिकी सैन्य विमान भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचे हैं. ऐसा अवैध प्रवासन के विरूद्ध कार्रवाई के ट्रम्प प्रशासन के वादे के तहत किया गया है. अमेरिका से एक और निर्वासन उड़ान रविवार रात को अमृतसर पहुंचने वाली है. कई निर्वासित लोगों ने दावा किया कि उड़ान में उन्हें बेड़ियों में जकड़कर रखा गया था.

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने अमेरिका से निकाले गए भारतीयों को बेड़ियों में जकड़ जाने की खबरों का हवाला देते हुए कहा, ”यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने अपने परम मित्र (ट्रंप) को अमेरिका से भारतीय नागरिकों को निकाले जाने के तरीके पर हमारे देश की नाराजगी से अवगत नहीं कराया. केवल कायर ही 56 इंच के सीने का दावा करते हैं.” शनिवार देर रात 116 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा. इन निर्वासितों में से पुरुषों ने दावा किया कि यात्रा के दौरान वे बेड़ियों में जकड़े हुए थे और सिख युवक कथित तौर पर बिना पगड़ी के थे.

एक अमेरिकी सैन्य विमान पांच फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा था. इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से थे, जबकि 30 पंजाब से थे. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर हवाई अड्डे पर निर्वासित लोगों को लेकर अमेरिकी विमानों के पहुंचने के मामले में केंद्र पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा, ”हमारे पवित्र शहर को निर्वासन केंद्र ना बनाएं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version