नयी दिल्ली. कांग्रेस ने भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट से संबंधित खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है और पिछले दो साल में प्रति व्यक्ति कर्ज 90 हजार रुपये से बढ़कर 4.8 लाख रुपये हो गया है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जनता कर्ज में डूब रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परम मित्र मुनाफा कमा रहे हैं तथा उनकी संपत्ति बढ़ती ही जा रही है.

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ” “अच्छे दिन” का कज.र्! मोदी सरकार ने पिछले ग्यारह सालों में देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है. लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई प्रयास नहीं किया गया, केवल पूंजीपति मित्रों के लिए सारी नीतियां बनाई गईं, जिसका अंजाम आज देश की जनता भुगत रही है.” उन्होंने कहा कि यह सच्चाई किसी न किसी तरह हर रोज हमारे सामने आ रही है.
रमेश ने कुछ खबरों का हवाला देते हुए दावा किया, ” रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट से भारत की अर्थव्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. सरकार कि ओर से आंकड़ेबाजी और विषेशज्ञों का सहारा लेकर असली कमियों को छुपाने की कोशिश लगातार जारी है, लेकिन इस सच्चाई से कोई इनकार नही कर सकता कि देश पर कर्ज का बोझ मोदीराज में चरम पर है. ” उन्होंने कहा कि दो साल में प्रति व्यक्ति कर्ज 90,000 रुपये बढ़कर 4.8 लाख रुपये हो गया है यानी लोगों की आमदनी का 25.7 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ कर्ज चुकाने में जा रहा है.

कांग्रेस नेता ने दावा किया, “सबसे ज्यादा 55 प्रति कर्ज तथाकथित रूप से क्रेडिट कार्ड, मोबाइल ईएमआई आदि के लिए जा रहा है, जिसका मतलब है इस महंगाई में परिवारों की आय में उनका गुजारा नहीं हो रहा है और वे कर्ज लेने पर मजबूर हैं. असुरक्षित कर्ज 25 प्रतिशत पार हो चुका है.” रमेश के अनुसार, सबसे चिंताजनक बात यह है कि मार्च 2025 तक भारत पर दूसरे देशों का/बाहरी कर्ज 736.3 अरब डॉलर था, जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है.

उन्होंने दावा किया कि युवाओं के पास नौकरी नहीं है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, महंगाई से जनता त्रस्त है और संवैधानिक संस्थाओं को कुचला जा रहा है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जनता कर्ज में डूब रही है और प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र मुनाफा कमा रहे हैं, उनकी संपत्ति बढ़ती ही जा रही है. रमेश ने कहा, “सीधा सवाल यह है कि जब सारी सरकारी परियोजनाएं सार्वजनिक निजी भागीदारी या निजी भागीदारी से ही हो रहे हैं तो देश पर कर्जा क्यों बढ़ रहा है तथा हर देशवासी पर 4,80,000 रुपये का कर्ज क्यों हो गया है ?”

हिमाचल के साथ भाजपा का सौतेला व्यवहार, केंद्र तत्काल मदद जारी करे: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है तथा केंद्र सरकार ने पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश में आपदा से संबंधित बकाया राशि तत्काल प्रभाव से जारी करनी चाहिए. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है तथा 34 लापता लोगों की तलाश जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में बादल फटने की 11 घटनाएं, अचानक बाढ़ आने की चार घटनाएं और एक बड़ा भूस्खलन हुआ. इनमें से अधिकतर घटनाएं मंडी जिले में हुईं. इन घटनाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से जान-माल के नुक.सान की ख.बर बेहद पीड़ादायक है. सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.”

उन्होंने कहा, ”पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे जनमानस को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं. केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश की जो आपदा संबंधी राशि बकाया है, उसे तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए.” खरगे ने दावा किया, ”इस वर्ष बारिश शुरू होने से पहले ही हिमाचल सरकार ने केंद्र से कुल 9,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की थी. 2023 की त्रासदी में कांग्रेस की राज्य सरकार ने 4,500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता जारी की थी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को केवल 433 करोड़ रुपये ही दिए थे.” उनके अनुसार, अब हाल ही में आनन-फ.ानन में 2023 के लिए मोदी सरकार ने जो 2,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, उसका श्रेय लेने में भाजपा जुटी है, पर राहत की राशि अभी लंबित है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का हिमाचल प्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार है. खरगे ने कहा, ”आशा है कि इस बार के नुक.सान में भाजपा श्रेय के बजाय मदद करेगी.” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जाने और कइयों के लापता होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के सकुशल मिलने की आशा करता हूं.” उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार और प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं. प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे आगे बढ़कर प्रशासन का सहयोग करें.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version