शिमला. हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री-नेता कंगना रनौत पर आरोप लगाया कि वह शरारत करती हैं, बिल का भुगतान नहीं करती हैं और फिर सरकार को कोसती हैं. हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबी) ने एक दिन पहले यह स्पष्ट किया था कि अभिनेत्री ने दो महीने के 90,384 रुपये के पुराने बकाए सहित बिलों का भुगतान नहीं किया है.

मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रनौत ने हाल में अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान ”बढ़े हुए बिजली बिलों” को लेकर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ. ‘क्वीन’ फिल्म से र्चिचत हुई अभिनेत्री ने कहा, ”मुझे मनाली में अपने घर के लिए एक महीने का एक लाख रुपये का बिजली बिल मिला. मैं वहां रहती भी नहीं हूं. यह बहुत दयनीय स्थिति है.” सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने ‘फेसबुक’ अकाउंट पर इसका जवाब देते हुए लिखा, ”मोहतरमा बड़ी शरारत करती हैं, बिजली का बिल नहीं भरती हैं, फिर मंच पर सरकार को कोसती हैं, ऐसा कैसा चलेगा.” एचपीएसईबी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि 90,384 रुपये की राशि के बिल दो महीने, जनवरी और फरवरी के थे और इसमें 32,287 रुपये का पिछला बकाया भी शामिल था.

घरेलू कनेक्शन नंबर 100000838073 मनाली के सिमसा गांव में कंगना रनौत के नाम पर पंजीकृत उनका निवास है. एचपीएसईबीएल ने बयान में कहा, ”यह स्पष्ट किया जाता है कि उनके घर का कनेक्टेड लोड 94.82 किलोवाट है, जो एक सामान्य घर के औसत बिजली लोड से 1,500 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने (रनौत) अक्टूबर से दिसंबर तक के अपने बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version