पिथौरागढ़:पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के तल्ला दारमा घाटी स्थित ग्राम पंचायत उमचिया में मंगलवार दोपहर से तेज गड़गड़ाहट व लगातार हो रही तेज बारिश और नेहल गाड़ में जलस्तर के खतरनाक स्तर तक बढ़ने से भारी तबाही हुई है। इस घटना में पीएमजीएसवाई की सोबला उमचिया 2.13 करोड़ रुपये से बना 36 मीटर लंबा मोटर पुल और पीडब्ल्यूडी का तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाली लकड़ी पुल बह गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, इससे 50 से अधिक परिवार पूरी रात परेशान रहा। जानकारी के अनुसार ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने की आशंका जताई जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बिष्ट और लक्ष्मी ग्वाल ने बताया कि नेहल गाड़ के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और संभावित खतरे को देखते हुए 50 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान वाले स्कूल और गोरखा रेजिमेंट के पोस्ट में जाकर अपनी जान बचाई और लोग डर से रातभर जागते रहे।

ये हुआ नुकसान

पुल बहा: पीएमजीएसवाई की 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बना 47 टन वजनी मोटर पुल और तीजम-वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल नेहल गाड़ में बह गया।

भूस्खलन: बिष्ट कॉलोनी में भूस्खलन से आठ से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए।

बिजली व्यवस्था ध्वस्त: दो बिजली के खंभे बह जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया घटना की सूचना मिली है। नुकसान का आंकलन करने के लिए मौके में राजस्व विभाग की टीम भेजी जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version