जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां राज्य के ताजा हालात की समीक्षा की और सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों से फीडबैक लिया। एक प्रवक्ता ने बताया कि शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे जहां अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा हालात की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर सतर्क रहने और सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शाम को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। इस बीच, जैसलमेर के जिला कलेक्टर प्रताप ंिसह ने ड्रोन संचालकों को अपने ड्रोन आज ही नजदीकी थानों में जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

इसी तरह शाम पांच बजे तक बाजार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। शाम छह बजे से 12 घंटे के लिए ‘ब्लैकआउट’ शुरू हो जाएगा। लोगों को घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने या ढककर रखने को कहा गया है ताकि रोशनी बाहर न आए। छात्रावास और पुस्तकालय भी बंद कर दिए गए हैं।

दूसरी ओर, राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को नौ उपखंड अधिकारियों के तबादले किए। ये सभी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी हैं। इनमें से पांच अधिकारियों को सीमावर्ती जिलों गंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में उपखंड अधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है तथा जैसलमेर और बीकानेर में दो उपखंड अधिकारी बदले गए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version