राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। तोरवा के छठघाट स्थित मुक्तिधाम में एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार करा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। पार्षद के माध्यम से एक शिकायत तोरवा थाने में दी गई है। इसके आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तोरवा टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि तोरवा क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने कुत्ता पाल रखा था। उनके कुत्ते की गुरुवार को मौत हो गई। पालतु की मौत के बाद परिवार के लोग उसे तोरवा मुक्तिधाम लेकर गए। मुक्तिधाम के पास मौजूद एक युवक से बात कर उन्होंने कुत्ते को मुक्तिधाम में ही जलाने के लिए कहा। युवक ने पहले भी पालतु पशुओं को जलाने की बात कही। उसने परिवार के लोगों से रुपये लेकर कुत्ते को मुक्तिधाम में जला दिया। इसकी जानकारी लगते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। मुक्तिधाम में कुत्ते को जलाने को परंपराओं के विपरीत मानते हुए लोगों ने इसका विरोध किया। साथ ही पार्षद को इसकी जानकारी दी। तब पार्षद ने इस पूरे मामले की शिकायत तोरवा थाने में की। तोरवा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुक्तिधाम में कुत्ते को जलाने वाला युवक फरार हो गया है। साथ ही संबंधित परिवार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending
- रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 स्थित मंदिर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर – राष्ट्रवाणी
- अबूझमाड़ की लाल माटी पर विकास की नई इबारत, एनएच-130डी बना बदलाव की जीवनरेखा – राष्ट्रवाणी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के हर्राटिकरा में किया एक पेड़ माँ के नाम 3.0 अभियान का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- ‘उम्मीदवार अपनी ही गलती का फायदा उठाकर नहीं मांग सकता नौकरी…’, हाई कोर्ट का भर्ती प्रक्रिया पर बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के इस ग्लोबल कैंपस की गुरु-शिष्य परंपरा का मुरीद हुआ विश्व, 23 देशों के 253 विद्यार्थियों ने किया प्रवेश का आवेदन – राष्ट्रवाणी
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लान्च किया ‘कोशल फैब’, पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होगा डिस्प्ले – राष्ट्रवाणी
- 173 करोड़ से बदलेगी बिलासपुर के कोटा के वनांचल की सूरत, पहाड़ी और बैगा-कोरवा गांवों में बिछेगा 60 सड़कों का जाल – राष्ट्रवाणी
