राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। हाई कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा है कि कोई उम्मीदवार अपनी गलती का लाभ उठाकर नियुक्ति या समायोजन का दावा नहीं कर सकता। यदि विज्ञापन में संबंधित जिले और विषय में पद उपलब्ध नहीं है और अभ्यर्थी ने आवेदन किया है, तो उसे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाने की बाध्यता नहीं है। न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे की एकलपीठ ने मोनिका भोंसले बनाम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व अन्य याचिका की सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी। मामला वर्ष 2017 की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है। याचिकाकर्ता मोनिका भोंसले, जो सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं, ने रायपुर जिले के लिए व्याख्याता (विज्ञान) पद के लिए आवेदन किया था। हालांकि, उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं बुलाया गया क्योंकि विज्ञापन में रायपुर जिले में व्याख्याता (विज्ञान) का कोई पद उपलब्ध नहीं था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब संबंधित पद ही उपलब्ध नहीं था, तो दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं बुलाना गलत नहीं कहा जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि किसी विशेष जिले और विषय के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को बाद में अपनी सुविधा के अनुसार दूसरे जिले या विषय के पद पर समायोजित करने के लिए प्रशासन को बाध्य नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर मोनिका भोंसले की याचिका खारिज कर दी गई।
Trending
- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बचत भी, कमाई भी; अशोक साहू हर माह बचा रहे 3500 रुपए – राष्ट्रवाणी
- मिशन वात्सल्य के तहत बाल संरक्षण जागरूकता अभियान, 270 विद्यार्थियों को दी सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी – राष्ट्रवाणी
- सन्ना में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 64 को यूडीआईडी कार्ड के लिए मिली पात्रता – राष्ट्रवाणी
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने 12 जाति प्रमाण-पत्र प्रकरणों पर की सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान – राष्ट्रवाणी
- ‘मेरी शादी तो किराए पर होती है’, 3 दिन में ही जेवर समेट गायब हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, अंबिकापुर में भटक रहा एमपी का परिवार – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर नेवस उपदाते : अड्डेबाजों और नशाखोरों पर कार्रवाई… मुक्तिधाम में कुत्तों के अंतिम संस्कार पर बवाल… विद्युत पोल कार्य में घोटाले का आरोप – राष्ट्रवाणी
- शव दफन पर बवाल : ग्रामीणों ने शमशान घाट का रास्ता किया बंद, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार बनी सहमति – राष्ट्रवाणी
