राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मृतिका के शव दफन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. श्यामतराई गांव में हिंदू धर्म नहीं मानने वाली महिला के शव दफनाने का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि मृतिका गीता साहू पिछले कई वर्षों से हिंदू रीति रिवाज का पालन नहीं कर रही थी और गांव के किसी भी हिंदू मान्यता और भगवान को नहीं मान रही थी. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा रामपाल पंत को मानने की बात कही जा रही थी. शव दफनाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. वह महिला के शव को गांव की जमीन में दफनाने का विरोध कर रहे हैं. मृतिका के शव को उसके परिजन जब दफनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने कहा कि शमशान घाट में हिंदू रीति रिवाज से ही अंतिम संस्कार होना चाहिए. इसके बाद वहां बांस लगाकर वहां घेराबंदी कर दी. घटना की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाइश दी गई. बातचीत के बाद परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक करने को तैयार हुआ. फिलहाल गांव में हालात सामन्य है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version