राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। विवाह कराने वाले एजेंट ने मध्यप्रदेश के एक परिवार से विवाह के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए और एक लाख रुपये के जेवर कथित दुल्हन को दिलवाए। तीन दिन में दुल्हन को ही गायब कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाई है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम बूढ़ीश्यामर,पंचायत मानकी, चौकी बम्हौरी, थाना बकस्वाहा निवासी रामकली लोधी पति अर्जुन लोधी ने बताया कि उनके बेटे तुलसीदास लोधी की शादी 23 मई 2026 को लखनपुर के गांव की महिला से हुई थी। रिश्ता तय कराने का काम दंपती ने कराया था जिनका उनके गांव में आना-जाना था। कन्या के चाचा के रूप में किसी बोधराम का नाम बताया गया था। यह शादी लखनपुर के एक शिव मंदिर में हुई थी। शादी कराने के एवज में दंपती ने एक लाख रुपये नकद ले लिए। साथ ही एक लाख रुपये के जेवर भी दुल्हन को पहनाए गए। विवाह के बाद दुल्हन ससुराल ग्राम बूढ़ीश्यामर आई और तीन दिन तक रही। चौथे दिन रात में वह शौच जाने के बहाने घर से निकली और वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि कुछ लोग उसे बम्हौरी से गुप्त रूप से ले गए। जब तुलसीदास कथित पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो उसने आने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि कोई शादी नहीं हुई है। ऐसी शादी कई लोगों से कराई जा चुकी है। उसे किराए पर ले जाया जाता है। तीन-चार दिन बाद वह लौट आती है। फिर से साथ भेजने लड़की पक्ष ने 50 हजार रुपये की मांग रख दी और कहा कि पहले पैसे दो, तभी लड़की को भेजेंगे। अब रामकली बाई अपने बड़े बेटे तथा बहू के साथ भटक रही है। उनका कहना है कि यह सुनियोजित ठगी है। विवाह एजेंट के जरिए शादी कराकर नकद और जेवर हड़प लिए गए और अब दोबारा वसूली की जा रही है। शिकायत में मोबाइल चोरी का भी जिक्र किया गया है। रामकली ने एसएसपी अंबिकापुर से मांग की है कि दंपती और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर उनके एक लाख रुपये नकद और एक लाख के जेवर वापस दिलाए जाएं। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। शादी के प्रमाण के रूप में कपड़े और मौर-मुकुट लेकर यह परिवार लखनपुर थाना और अंबिकापुर शहर में भटक रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version