मुंबई: रोहित शर्मा की आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के कारण अपना विकेट गंवाने के लिए भले ही आलोचना होती रही हो लेकिन मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि उनकी टीम ने इस पूर्व कप्तान को अपना इस तरह का रवैया बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

रोहित ने चेन्नई सुपर ंिकग्स के खिलाफ 76 रन की मैच विजेता पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। जयवर्धने ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब वह इस तरह से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो हम सभी जानते हैं कि वह पल भर में मैच का पासा पलट सकते हैं। इससे लय बन जाती है जिसका असर बाद के बल्लेबाजों पर भी पड़ता है। इसलिए मैं उनके इस तरह के रवैए से बहुत खुश हूं।’ ’

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित ने कभी अपना रवैया नहीं बदला। पहले मैच से ही उनके इरादे स्पष्ट थे भले ही वह असफल हो रहे थे। इसलिए यह हमारे लिए अच्छा है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार खेलने की कोशिश कर रहे थे और वह ऐसा करना चाहते थे। हमने ऐसा करने के लिए केवल उन्हें प्रोत्साहित किया।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version