मुंबई. दक्षिण मुंबई के कोस्टल रोड पर कथित तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक टेम्पो का स्कूटर से पीछा करते समय 38 वर्षीय एक यातायात कर्मी की समुद्र में गिर जाने से मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को टाटा गार्डन से वर्ली की ओर जा रहा टेम्पो कथित तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर कोस्टल रोड पर आ गया जहां भारी वाहन प्रतिबंधित हैं.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यातायात कर्मी रफीक वजीर शेख ने अपने स्कूटर से टेम्पो का पीछा किया लेकिन कोस्टल रोड के एक मोड़ पर शेख ने अपने दोपहिया वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और रेत के कारण उसका वाहन फिसल गया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद स्कूटर सड़क पर सीमेंट की रेलिंग से टकरा गया और शेख समुद्र में गिर गया.

उन्होंने बताया कि एक सतर्क मोटर वाहन चालक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी जिसके बाद सुरक्षा और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे तथा शेख को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि शेख को सरकारी नायर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. कोस्टल रोड मुंबई की तटरेखा के साथ मरीन ड्राइव से वर्ली तक फैली हुई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version