मुंबई. मुंबई में एक सिने अभिनेता के 14 वर्षीय बेटे ने ट्यूशन जाने को लेकर हुई बहस के बाद कांदिवली स्थित एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि लोकप्रिय गुजराती और हिंदी धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता यहां एक आवासीय परिसर में 51 वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते हैं और यह घटना बुधवार की शाम छह बजे इसी स्थान पर हुई.

अधिकारी ने बताया, ”बुधवार को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को उसकी मां ने ट्यूशन के लिए जाने को कहा, लेकिन उसका ट्यूशन जाने का मन नहीं था, जिसके कारण दोनों में बहस हो गई. लड़का शाम छह बजे घर से निकला, दो मंजिल नीचे उतरा और फिर कूदकर आत्महत्या कर ली. उसकी मां को एक निवासी ने घटना के बारे में बताया. हम पता लगा रहे हैं कि उसने किस मंजिल से छलांग लगाई.” कांदिवली थाने के अधिकारी ने बताया, ”अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है. दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version