कोलकाता: मुर्शिदाबाद हिंसा की पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने 100 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का दावा किया है, और मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए केंद्र सरकार से जांच कराने की अपील की.

बीजेपी नेता ने केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की भी सराहना की, जिससे उनका कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली है.

पश्चिम बंगाल पुलिस के एडीजी ने इस बीच कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. एडीजी (कानून और व्यवस्था) जावेद शमीम ने बताया कि शनिवार के बाद से क्षेत्र में किसी नई घटना की सूचना नहीं आई है और उम्मीद है कि जल्दी ही हालात सामान्य हो जाएंगे. उनका कहना है कि फिलहाल अफवाहों पर विराम लगाना सबसे बड़ी चुनौती है.

पुलिस टीम मुर्शिदाबाद में लगा रहीं कैंप

पुलिस और प्रशासन की सभी उच्चाधिकारियों की टीमें स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए मुर्शिदाबाद में कैंप लगा रही हैं. पिछले 36 घंटों में किसी भी गंभीर घटना की सूचना नहीं है, और उन्होंने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाइयों का आश्वासन दिया है.

सुकांता मजूमदार क्या हिंसा पर क्या बोले?

तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष, सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह आरोप आधारहीन हैं कि केंद्र सरकार ने साजिश रची है और बीएसएफ बांग्लादेश से गुंडों को प्रवेश दिलाकर दंगे करा रही है. मजूमदार ने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही जबकि हिन्दुओं पर हमले हुए. पहले पुलिस का रवैया धीमा था, लेकिन अब केंद्रीय बल धोनी की तरह हालात को काबू में ला रहे हैं.

हिंसा के संबंध में अब तक 150 गिरफ्तार

नए वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान शुक्रवार को हिंसा हो गई थी. इस दौरान जिले के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुईं, और इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई है. अब तक पुलिस ने इस हिंसा के संबंध में कमोबेश 150 लोगों को गिरफ्तार किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version