राष्ट्रवाणी: रायपुर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 अगस्त 2026) के तहत जिलेभर में स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जशपुर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) घोलेंग में विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बगीचा विकासखंड के रामकृष्ण आश्रम, तपकरा स्थित छात्रावास, फरसाबहार विकासखंड तथा मनोरा विकासखंड में भी मय भारात के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

मय भारात के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से दैनिक जीवन में स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करना है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version