बैंकाक. थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. भूकंप से म्यांमा में कम से कम 144 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हुए हैं. म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया.

हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है – खास तौर पर म्यांमा में, जो दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है. म्यांमा गृहयुद्ध की चपेट में है और सूचना तंत्र पर कड़ा नियंत्रण है. म्यांमा की सैन्य सरकार के प्रमुख ने शुक्रवार शाम को टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा कि कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हो गए. 21वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, ह्लमृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version