राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,अंबिकापुर : सरगुजा जिले की 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित तरुण जायसवाल आखिरकार पकड़ा गया। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने उसे महिला मित्र के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित उपसरपंच पति तरुण जायसवाल की गिरफ्तारी का पुलिस पर दबाब था। कांग्रेस और भाजपा के अलावा सर्व आदिवासी समाज तथा पीड़ित परिवार और गांव वाले लगातार उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये इनाम की भी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी। पुलिस ने उसका 12 बोर का डबल बैरल बंदूक जब्त करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।उसके चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा जुटाने और शासकीय जमीन के निर्माण को जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू कर पुलिस ने लगातार दबाब भी बनाया था लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस को यह पुख्ता जानकारी मिल चुकी थी कि वह भागते समय शहर के नजदीक गांव में रहने वाली महिला मित्र को भी साथ ले गया है। सीसी कैमरों की जांच में दोनों एक साथ नजर भी आए थे। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपित के साथ उसकी महिला मित्र का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में डाल दिया था। बुधवार रात महिला ने कुछ देर के लिए अपना मोबाइल चालू किया था। इसी से पुलिस को जानकारी मिली। बिहार की पटना पुलिस से जानकारी साझा कर दोनों को पकड़ लिया गया। सरगुजा पुलिस की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपित और उसकी महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है। बुधवार को ही तरुण जायसवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि आरोपित तरुण जायसवाल के प्रभाव के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसे भागने का अवसर दे दिया गया है। झमाझम बारिश हो रही थी, उसे दौरान भी प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे हुए थे, तब सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचना पड़ा था। उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी थी। इसके बाद आंदोलन को स्थगित किया गया था। आंदोलन समाप्ति के कुछ घंटे बाद ही देर रात दुष्कर्म के इनामी आरोपित तरुण जायसवाल को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी सामने आई। उसकी गिरफ्तारी से सरगुजा पुलिस को भी बड़ी राहत मिली है।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
