प्रयागराज. संगम नगरी से एक नाबालिग दलित लड़की को बहला-फुसला कर केरल ले जाकर कथित रूप से उसका धर्म परिवर्तन कराने और उसे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के प्रयास के मामले में पीड़ित लड़की का बुधवार को अदालत में बयान दर्ज किया गया.

डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़िता का आज अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किया गया. वहीं इस मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की तीन टीम का गठन किया गया है जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं.

गुनावत ने बताया कि आठ मई, 2025 को लिलहट गांव फूलपुर से लापता नाबालिग दलित लड़की की मां ने 26 जून को फूलपुर थाने में तहरीर दी थी कि 19 वर्षीय दरकशा बानो उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले गई. जिले के गंगा नगर में फूलपुर से एक दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने और वहां उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के प्रयास के बाद लड़की के वहां से भागने के बाद इस मामले का 30 जून को खुलासा हुआ.

गुनावत ने बताया कि पीड़िता की बेटी को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से केरल ले जाया गया था जहां धर्म परिवर्तन कर उसको जेहादी आतंकी के रूप में तैयार किये जाने की तैयारी थी. उन्होंने बताया कि केरल में लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के बाद जब उसे जिहादी गतिविधि में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया, तो लड़की किसी तरह भागकर केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्थानीय पुलिस की मदद से उसने अपनी मां से संपर्क किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ और दरकशा बानो को 30 जून को ही गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें अदालत ने जेल भेज दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version