राष्ट्रवाणी: भिलाईनगर। स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत एक अलग तरह का मामला सामने आया है। नाबालिग को धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर मामा के घर से सोने के जेवर चोरी करवाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों मामलों में करीब 8 लाख रुपए के सोने के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसीन खान (32 वर्ष) ने 9 अगस्त को स्मृतिनगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब 2-3 महीने पहले 17 वर्ष के भांजे को अनुराग कुर्रे और उसके साथियों ने धमकी दी थी। आरोपियों ने नाबालिग पर घर से सोने के जेवर लाने का दबाव बनाया। इसके बाद नाबालिग के जरिए मोहम्मद मोहसीन खान के घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी कान की बाली और एक सोने का मंगलसूत्र चोरी करवाया गया। जबकि नाबालिग की मां शाहीन परवीन ने भी स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, नाबालिग ने घर से एक जोड़ी सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियां चोरी कर अनुराग कुर्रे को दे दी थी। शिकायत के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को धमकाकर उसके जरिए घर से सोने के जेवर लाने का दबाव बनाते थे। नाबालिग के लाए गए जेवर आरोपी अपने कब्जे में ले लेते थे। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने भिलाई के वार्ड नंबर- 6 के कांग्रेस पार्षद रविशंकर कुर्रे के बेटे अनुराग कुर्रे (32 वर्ष), करन सोनी (25 वर्ष) और रोहित गुप्ता (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। अनुराग कुर्रे पर नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाने की आदत डालने का आरोप है।
Trending
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report – राष्ट्रवाणी
- Nava Raipur Open 2026: आज से नवा रायपुर में सजेगा गोल्फ का रोमांच, सीएम साय करेंगे उद्घाटन, टीम इंडिया के ये पूर्व क्रिकेटर भी होंगे शामिल – राष्ट्रवाणी
- Pendra Murder News: चरित्र शंका में खूनी खेल! पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, जानें किस बात को लेकर उतारा मौत के घाट – राष्ट्रवाणी
- Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate: थोड़ी देर में शुरू होगा विजय शर्मा और भूपेश बघेल का लाइव डिबेट, प्रेस क्लब में दोनों होंगे आमने-सामने, जानिए किस मुद्दे पर छिड़ी जंग – राष्ट्रवाणी
- Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE: प्रेस क्लब में विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने सामने, देखिए लाइव डिबेट, भारतीय इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा – राष्ट्रवाणी
- Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel LIVE: ‘पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास किए स्वीकृत’, विजय शर्मा ने गिनाए प्रधानमंत्री आवास के आंकड़े, देखें लाइव – राष्ट्रवाणी
- Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel LIVE Debate: ‘भूपेश सरकार ने पांच साल में केवल तीन लाख प्रधानमंत्री आवास बनाये’, विजय शर्मा ने कैमरे के सामने खोली भूपेश की पोल, पेश किए आंकड़े – राष्ट्रवाणी
- Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE: विजय शर्मा और भूपेश बघेल लाइव डिबेट के बीच कांग्रेस का आरोप- कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक रही पुलिस – राष्ट्रवाणी

