नागपुर. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नागपुर और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में यात्री ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो किशोरों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह कार्रवाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ के नागपुर मंडल द्वारा की गई.

अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना एक मई को हुई जिसके तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रेलवे पटरियों के किनारे इमली तोड़ते समय 13 वर्षीय एक लड़के ने पुरी-इंदौर एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका. अधिकारियों के अनुसार, दूसरे मामले में अनिल पाल ने अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के नागपुर शहर से गुजरते समय ट्रेन में पत्थर फेंके, जिससे ट्रेन की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई. पाल ने स्वीकार किया कि उसने यह सब सिफ.र् मौज-मस्ती के लिए किया था. अधिकारियों ने बताया कि दोनों किशोरों पर रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत आरोप लगाए गए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version