मिन्ना. नाइजीरिया के ‘नाइजीरियन कैथोलिक’ स्कूल से पिछले माह अगवा किए गए 100 बच्चों को रिहा कर दिया गया है लेकिन अब भी 100 से ज्यादा छात्र अपहरणकर्ताओं के चंगुल में हैं. ‘क्रिश्चियन एसोसिएशन’ ने सोमवार को यह जानकारी दी. पापिरी समुदाय के सेंट मैरी कैथोलिक स्कूल में 21 नवंबर को बंदूकधारियों ने हमला किया था और कम से कम 303 स्कूली बच्चों और उनके 12 शिक्षकों को अगवा कर लिया था, हालांकि बाद में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से 50 बच्चे भाग निकले थे. ये स्कूल नाइजर राज्य में स्थित है.

नाइजर में ‘क्रिश्चियन एसोसिएशन’ के प्रवक्ता डैनियल अटोरी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि गिरजाघर को पता चला है कि बच्चों को सप्ताहांत में रिहा कर दिया गया था और उन्हें नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना ले जाया जाएगा. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 100 स्कूली बच्चे कैसे रिहा हुए, या क्या इस संबंध में किसी को गिरफ्तार किया गया है. किसी भी समूह ने अपहरण की ज़म्मिेदारी नहीं ली है, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसके लिए उन सशस्त्र गिरोहों को ज़म्मिेदार ठहराया है जो नाइजीरिया के संघर्षग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में स्कूलों और यात्रियों को फिरौती के लिए अगवा करते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version