अबूजा. नाइजीरिया की सेना ने देश के उत्तर-पश्चिम में आतंकवादियों पर सटीक हवाई हमले करके बच्चों समेत कम से कम 76 बंधकों को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया है. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य के आंतरिक सुरक्षा आयुक्त नासिर मुअजू ने एक बयान में बताया कि शनिवार तड़के कटसीना राज्य के कंकारा इलाके में स्थित पाउवा हिल के आसपास के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए. यह हवाई हमला एक कुख्यात अपहरणकर्ता की तलाश में किया गया.

आयुक्त ने बताया कि बचाए गए बंधकों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें उन्गुवान मंतौ की एक मस्जिद पर हुए हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था. इस हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए थे. मुअजू ने कहा, ”हालांकि, यह दुखद है कि इस कवायद के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई.” संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह पश्चिम अफ्रीकी देश अपने पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद से भी जूझ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 35,000 नागरिक मारे गए हैं और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में शनिवार को अलग-अलग हवाई हमलों में 35 आतंकवादी मारे गए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version