राष्ट्रवाणी: अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से लगे ग्राम पहंदा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खोरसी नाला में घड़ियाल देखा और इसकी फोटो खींचकर वायरल किया। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी। खोरसी नाला में घड़ियाल देखें जाने की सूचना मिलते ही बलौदा बाजार रेंजर एकता कर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ग्राम पहंदा पहुंची और ग्रामीणों से पुछताछ कर नाला के आसपास मुआयना किया। साथ ही ग्रामीणों को अभी नाला के किनारे नहीं जाने की अपील करते हुए सरपंच को गांव में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करने कहा है। रेंजर एकता कर ने बताया कि ग्राम पहंदा में ग्रामीणों द्वारा घड़ियाल नाला में दिखाई देने की सूचना मिली थी जिसपर हमारी टीम ने गांव पहुंचकर नाले के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया है। नाले में अभी पानी का बहाव काफी तेज है इसलिए थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिलहाल हमने गांव में मुनादी कराकर लोगों को नाले में नहाने से मना किया है और यदि घड़ियाल दिखाई दे तो तत्काल सूचना देने को कहा है। वहीं उनका आगे कहना है कि घड़ियाल हो सकता है तेज बहाव में कहीं और से आया होगा तथा आगे भी चला गया होगा। हमने नाले के किनारे सभी गांव में मुनादी कराने कहा है ताकि कोई घटना न हो। हमारी टीम नजर रखी हुई है।
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी

