नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया जिसमें एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में धूल और मिट्टी जाने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए अभियान क्षेत्र से बाहर निकाला गया है.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के शीर्ष कैडर की उपस्थिति की सूचना पर 19 मार्च को नारायणपुर से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ के संयुक्त दल को अबूझमाड़ क्षेत्र में अभियान पर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान तड़के तीन बजे नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट किया. विस्फोट में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी लेकिन घटनास्थल के करीब होने के कारण एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में धूल और मिट्टी जाने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल अभियान क्षेत्र से बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल में तलाश अभियान जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version