ब्रसेल्स: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सैन्य उपकरणों की खरीदारी से जुड़े भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच कर रही पुलिस के साथ संगठन की खरीद एजेंसी सहयोग कर रही है। नाटो सहायता और खरीद एजेंसी (एनएसपीए) दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन के 32 सदस्यों और उनके सहयोगियों को रक्षा उपकरण और अन्य सुरक्षा प्रणालियां और साजोसामान खरीदने में मदद करती है।

एक संगठन के रूप में नाटो के पास कोई हथियार नहीं है। यूरोपीय संघ की आपराधिक न्याय एजेंसी ‘यूरोजस्ट’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्तमान और पूर्व एनएसपीए कर्मचारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की सीमा पारीय जांच के लिए सहयोग प्रदान किया है। जांच स्पेन और लक्जमबर्ग तक फैली है, जहां एनएसपीए स्थित है।

रूटे ने कहा कि नाटो एजेंसी सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और ऐसा जारी रहेगा ताकि मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके। उन्होंने तुर्किये में यह बात कही जहां वे नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बेल्जियम के अभियोजकों ने बुधवार को कहा कि फ्लैंडर्स के पश्चिमी क्षेत्र में दो संदिग्धों को आरोपों के बारे में पूछताछ के लिए ले जाया गया था। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन दूसरे को छोड़ दिया गया।

उनके बारे में कोई नाम या विवरण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच रक्षा कंपनियों को गोला-बारूद और ड्रोन जैसे सैन्य उपकरणों की खरीद का अनुबंध प्रदान करने में संभावित ‘अनियमितताओं’ पर केंद्रित है, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में निर्णायक कारक बन गए हैं।

अभियोजकों को संदेह है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने कंपनियों को अनुबंध हासिल करने में मदद करने के लिए गोपनीय जानकारी दी होगी, और इस उद्देश्य के लिए स्थापित ‘कंसल्टेंसी फर्मों’ के माध्यम से धन शोधन किया गया होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version