मुंबई. “पंचायत” सीरीज. में नीना गुप्ता और सुनीता राजवार भले ही एक दूसरे की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन असल जिंदगी में उनके बीच गहरी दोस्ती है, जो उनके थिएटर के दिनों से चली आ रही है. दोनों ने 2020 की फिल्म, “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” और प्राइम वीडियो सीरीज, “पंचायत” में एक साथ काम किया है. ‘पंचायत’ में गुप्ता मंजू देवी की भूमिका निभाती हैं जबकि राजवार क्रांति देवी के किरदार में हैं.

गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “हम थिएटर में मिले, हमने साथ में एक नाटक किया. हम साथ मिलकर काम करते रहे, और जब हम कोई शो करते हैं, तो हमारे पास रिहर्सल के दौरान काफी समय होता है. हम कई सालों से दोस्त हैं, और हम कभी-कभी खाने पर या ऐसे ही मिलते हैं.” उन्होंने कहा, “जब मुझे पता चला कि सुनीता भी शो में हैं, तो मैं बहुत खुश हुई क्योंकि शूटिंग के बाद, वह शाम को मेरे कमरे में आ जाती थी, हम साथ में खाना बनाते थे, कभी-कभी, वह खाना भी लाती थी. इसलिए, मुझे एक अच्छी संगति, एक अच्छी दोस्त मिल गई.” राजवार ने कहा कि जब भी उन्हें कोई प्रस्ताव मिलता है और यदि वह इसे लेकर असमंजस में होती हैं तो वह नीना से सलाह मशविरा करती हैं.

गुप्ता और राजवार दोनों ने ही “पंचायत” और विश्व स्तर पर प्रशंसित फिल्म “संतोष” के लिए ऑडिशन दिया था. गुप्ता को “पंचायत” में मंजू देवी की भूमिका मिली, जबकि राजवार को “संतोष” में गीता शर्मा का किरदार मिला. नीना गुप्ता ने कहा, “यह ‘पंचायत’ के दौरान हुआ, जहां उन्होंने ‘मंजू देवी’ की मेरी भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, फिर एक फिल्म ‘संतोष’ है, जिसके लिए मैंने भी उनकी भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था.” ‘पंचायत 4’ 24 जून को रिलीज होगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version