राष्ट्रवाणी: वीरेन्ग्र गहवई, बिलासपुर. हाईकोर्ट ने नीट की छात्रा की ओएमआर शीट में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल के बेंच ने मूल ओएमआर शीट की जांच के बाद यह बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . कोर्ट ने पाया कि छात्रा ने कुल 180 में से केवल 71 प्रश्नों के उत्तर दिए थे, जिनमें 46 सही और 25 गलत थे. कोर्ट ने कहा कि मूल ओएमआर शीट परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा दर्ज उत्तरों का वास्तविक रिकॉर्ड है. छात्रा ने दावा किया कि उसने सभी प्रश्न हल किए थे, लेकिन कोर्ट ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. दरअसल, सारंगढ़ बिलाईगढ़ की 21 वर्षीय पीहू सिंह ने 21 जून 2026 को परीक्षा दी थी. नीट-यूजी में 159 अंक मिलने पर छात्रा ने ओएमआर शीट पर सवाल उठाए. हाई कोर्ट ने एनटीए को छात्रा की मूल ओएमआर शीट पेश करने का निर्देश दिया. 10 अगस्त को एनटीए के डिप्टी डायरेक्टर अनिल धीमान ने मूल ओएमआर शीट कोर्ट में प्रस्तुत की. कोर्ट ने पाया कि छात्रा के 159 अंक मूल ओएमआर में दर्ज उत्तरों के अनुसार हैं. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि टेस्ट बुकलेट में दिए गए उत्तर मूल ओएमआर शीट का स्थान नहीं ले सकते. कोर्ट ने कहा कि केवल यह दावा कि छात्रा ने अधिक प्रश्न हल किए थे, मूल ओएमआर में दर्ज उत्तरों को बदलने का आधार नहीं हो सकता. इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.
Trending
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी – राष्ट्रवाणी
- विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल – राष्ट्रवाणी
- बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के 31 वर्षीय कांवड़िए की मौत: सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत – राष्ट्रवाणी
- 54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- विशेष लेख : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
- बलरामपुर व रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
- बस्तर तिरंगा यात्रा: नारायणपुर से हलामी मुंजमेटा तक लहराया राष्ट्रध्वज, माओवादी हिंसा के शहीदों को श्रद्धांजलि – राष्ट्रवाणी

