राष्ट्रवाणी: रवि गोयल, सक्ती। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) सक्ती के प्राचार्य मनोज गुप्ता को कक्षा 9वीं के छात्र उमेश कंवर की संदिग्ध मौत के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली के आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। जारी आदेश के अनुसार, प्राचार्य मनोज गुप्ता के खिलाफ केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नया रायपुर स्थित एमरस सोसायटी से संबद्ध किया गया है। छात्र की संदिग्ध मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए सक्ती कलेक्टर ने 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में सक्ती एसडीएम, एसडीओपी, बीईओ और बीएमओ को शामिल किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कलेक्टर ने समिति को 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामला एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास ग्राम पलाड़ी खुर्द का है। मृतक छात्र का नाम उमेश कंवर था, जो कक्षा 9वीं में पढ़ता था और ग्राम बासिन का रहने वाला था। गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम गए तो इस घटना का खुलासा हुआ। उमेश बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को सक्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पहले भी स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर छात्र कलेक्टर कार्यालय गए थे। फिलहाल पुलिस ने छात्र की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
