राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के गंज थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया चोरी का आरोपित भीमगज उर्फ विक्की पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपित को शौच के लिए लाकअप से बाहर लाया गया था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और शौचालय से भाग निकला। आरोपित के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का एक और मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित भीमगज उर्फ विक्की को चोरी के एक मामले में सूरजपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। चार अगस्त की रात उसे गंज थाना पुलिस अपराध के सिलसिले में अभिरक्षा में लेकर रायपुर लाई थी। उसे सुरक्षा के मद्देनजर गंज थाना के पुरुष बंदीगृह में रखा गया था। बुधवार सुबह करीब 9.50 बजे आरोपित ने शौच जाने की बात कही। बंदीगृह में शौचालय नहीं होने के कारण प्रधान आरक्षक उसे थाना परिसर स्थित शौचालय तक लेकर गए। सुरक्षा के लिए एक आरक्षक को आरोपित की निगरानी में लगाया गया। इसी दौरान आरोपित ने शौचालय में पानी नहीं आने की शिकायत की। पानी चालू करने के लिए प्रधान आरक्षक मोटर का स्विच आन करने चले गए। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही प्रधान आरक्षक वापस लौटे, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने बताया कि आरोपित उसकी नजर बचाकर फरार हो गया है। तत्काल शौचालय और थाना परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version