Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया
International

नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 13, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

यरुशलम/दुबई. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों और वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले को ”एक बहुत ही सफल प्रारंभिक हमला” बताया. इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया. इस हमले में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए.

नेतन्याहू ने कहा, ”हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया है. ईश्वर की मदद से, हम और भी कई उपलब्धियां हासिल करने जा रहे हैं.” इससे पहले नेतन्याहू ने कहा था कि इजराइल ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है. नेतन्याहू ने दावा किया, ”हमने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है. हमने नतांज में ईरान की मुख्य संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया है. हमने ईरानी (परमाणु) बम पर काम कर रहे ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है. हमने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के केंद्र पर भी हमला किया है.” उन्होंने ईरानी परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को “अस्तित्व के लिए खतरा” करार दिया.

इजराइल और ईरानी सूत्रों ने ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली और परमाणु सुविधा को भारी नुकसान पहुंचने की पुष्टि की है, साथ ही ईरानी सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर हुसैन सलामी की मौत भी हुई है. इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि हमलों से इजराइली वायुसेना के लिए “ईरान पर हवाई हमले की स्थिति में सुधार” हुआ है. इजराइली सेना ने हमलों में से एक का वीडियो भी जारी किया.

इस बीच, सूत्रों ने कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने शुक्रवार सुबह हवाई हमलों से पहले ईरान के अंदर व्यापक गुप्त अभियान चलाया. सूत्रों ने कहा कि मोसाद के नेतृत्व वाले आतंकवाद-रोधी अभियानों ने वहां स्थापित एक गुप्त अड्डे को सक्रिय कर दिया. उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य ईरान की रणनीतिक मिसाइल प्रणाली और उसकी वायु रक्षा क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना था.

इजराइल के हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईरान के सशस्त्र बलों ने कहा कि उनके जवाबी हमले की ”कोई सीमा नहीं” होगी.
ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा, ”अब जबकि अल-कुद्स (यरुशलम) पर कब्जा करने वाले आतंकवादी शासन ने सभी लक्ष्मण रेखाओं को पार कर लिया है… (लेकिन, इस अपराध का जवाब देने की) कोई सीमा नहीं है.” ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी कि हमलों के लिए इजराइल को “कड़ी सजा” भुगतनी होगी.

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और इजराइल दोनों को ”बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.” आईडीएफ ने कहा कि ईरान ने इजराइल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे, जिन्हें वायुसेना ने इजराइल की सीमाओं के बाहर मार गिराया. जॉर्डन में भी सायरन की आवाज़ सुनी गई जब ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में पहुंचे. इजराइल के सुपरमार्केट में घबराए हुए खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो युद्ध के लंबा खिंचने की स्थिति के मद्देनजर आवश्यक सामान भर लेना चाहते हैं. अधिकांश सुपरमार्केट में मिनरल वाटर की बोतलें सुबह-सुबह ही गायब हो गईं, क्योंकि लोगों में भीषण युद्ध की आशंका व्याप्त हो गई थी.

ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौता करने की अपील, इजराइल के हमले और भीषण होने के प्रति किया आगाह

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से अपील की है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर वाशिंगटन के साथ एक समझौता करे और आगाह किया कि इजराइल के हमले ”और भी भीषण हो होते जाएंगे.” शुक्रवार के हमलों के बाद, अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि ”अब भी समय है कि इस नरसंहार को रोका जाए, क्योंकि पहले से योजनाबद्ध आगामी हमले और भी भीषण होंगे.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार दूसरे दिन गिरा, सेंसेक्स 573 अंक फिसला
Next Article अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर कांग्रेस की शाह पर टिप्पणी ‘शर्मनाक’ : भाजपा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.