राष्ट्रवाणी: Huawei ने चीन में अपना नया 5G फ्लैगशिप फोन Mate 90 प्रो मैक्स लॉन्च किया है, जिसमें 200MP RYYB पेरिस्कोप …और पढ़ें 200MP RYYB कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6,800mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Huawei ने चीन में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के तहत एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Mate 90 प्रो मैक्स के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर कैमरा और फोटोग्राफी करने वालों के लिए डिजाइन किया है। डिवाइस में 200MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है जो इसे काफी खास बना रहा है।
साथ ही इस फोन में 6.9 इंच की डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले और 6,800mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। फोन के Collector’s Edition के साथ तो कंपनी ने अलग से 1-इंच सेंसर वाला मॉड्यूलर कैमरा सिस्टम भी लॉन्च किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं… स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में 6.9 इंच की 2848×1320 पिक्सल डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले मिल रही है।
साथ ही इस फोन में 1 से 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 1440Hz का हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 12,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमट सपोर्ट के साथ आती है और इसकी सुरक्षा के लिए फोन में Kunlun Glass मिल रहा है।
फोन में 6,800mAh की बैटरी भी मिल रही है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में 16GB तक रैम के साथ Kirin 9050 प्रो चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें HarmonyOS 7 मिल रहा है।
डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, eSIM, StarLight E2.0 और IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें 1/1.28-इंच सेंसर, RYYB टेक्नोलॉजी, OIS और f/1.4 से f/4.0 तक का लगातार बदलने वाला अपर्चर भी मिल रहा है।
साथ ही इसमें 40MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। खास बात ये है कि फोन के टेलीफोटो कैमरे में भी 1/1.28-इंच सेंसर, RYYB टेक्नोलॉजी और OIS मिल रहा है। डिवाइस में 4x ऑप्टिकल जूम, 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है।
बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के लिए इसमें 3rd GEN का Red Maple प्राइमरी-कलर कैमरा भी मिल रहा है। फोन के Collector’s Edition के साथ तो Huawei Ruiying Z10 मॉड्यूल कैमरा भी फिट किया जा सकता है। फोन में 1-इंच RYYB सेंसर, 10x लगातार ऑप्टिकल जूम, 24-240mm फोकल रेंज और f/2.0-f/4.5 अपर्चर मिलने वाला है।
डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 13MP ऑटोफोकस अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। कीमत की बात करें तो Huawei Mate 90 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत CNY 9,499 यानी करीब 1.42 लाख रुपये है। फोन के 16GB+512GB वैरिएंट की कीमत CNY 9,999 है।
जबकि फोन के Collector’s Edition की कीमत 16GB+512GB के लिए CNY 10,999 और 16GB+1TB के लिए CNY 12,999 है। डिवाइस को चार कलर Rose Gold, Jade Green, Crystal White और Obsidian Black में पेश किया गया है। Ruiying Z10 मॉड्यूल कैमरे की कीमत CNY 5,999 है, जबकि पूरा प्रो मैक्स कैमरा किट CNY 19,499 में आता है।
