राष्ट्रवाणी: MIVI ने अपना नया 5G स्मार्टफोन MIVI ONE 5G लॉन्च किया है, जो 15 हजार रुपये से कम के बजट …और पढ़ें 6000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी काफी वक्त से 15 हजार रुपये से कम में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो भारतीय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड MIVI आपके लिए एक शानदार 5G फोन लेकर आया है। कंपनी ने MIVI ONE 5G के नाम से अपना नया फोन लॉन्च किया है।
इस फोन को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। डिवाइस में 120Hz तक का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 5G चिपसेट, 6000mAh बैटरी और Pure Android 16 जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो MIVI ONE 5G को तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
डिवाइस के 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और फोन के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। कंपनी का कहना है कि UPI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की सेल 8 अक्टूबर रात 12 बजे से शुरू होगी।
इसकी सेल फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल के दौरान शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो MIVI ONE 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूथ मिलेगा।
कंपनी ने फोन के डिजाइन को प्रीमियम फील देने पर भी फोकस किया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में LPDDR4X RAM का यूज किया गया है।
ये चिपसेट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए MIVI ONE 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 8MP फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसमें Super Call फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस नए डिवाइस में Pure Android 16 मिल रहा है।

