राष्ट्रवाणी: सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में नए सदस्यों को शामिल किए जाने के बाद नई गाइडलाइंस भी जारी की गई है। सीबीएफसी की नई गाइडलाइंस हुई जारी। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइंस हुई जारी नई गाइडलाइंस में तीन UA एज मेकर्स एड हुए एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड के सदस्यों में बदलाव के बाद अब नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई। ऐसा 35 साल बाद हुआ है। साल 1991 में सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस जारी की गई थी।
अब सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इनमें से एक बदलाव वॉर्निंग के साथ ड्रग्स संबंधित सीन्स दिखाने हैं। सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस में ज्यादातर पुराने ही नियम हैं, लेकिन इसमें एक नया नियम जोड़ा गया है।
यह नया नियम नार्कोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों (सब्सटेंस) से जुड़ा है। अब जिस भी फिल्मों नार्कोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों (सब्सटेंस) का सेवन और तस्करी से संबंधित कोई कंटेंट दिखाएंगे जाएंगे तो उनके साथ एक यह चेतावनी दी जाएगी कि ‘अवैध नशीले पदार्थ सेहत को बर्बाद करते हैं और जेल की सजा दिलाते हैं।
ड्रग्स को ना कहें’। यह एक जरूरी चेतावनी होगी। वहीं, 35 साल पहले यानी 1991 में नियम था कि फिल्मों में ड्रग एडिक्शन को ग्लोरिफाई या जस्टिफाई करने वाले सीन्स को नहीं दिखाया जाएगा।
सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइंस में एज मार्कर में तीन और शामिल किए गए हैं। यह नए एज मार्कर्स UA 7+, UA 13+ और UA 16+ है। इनके तहत बताई गई उम्र से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की देखरेख की सलाह दी गई है।
CBFC के चेयरपर्सन शशि शेखर वेम्पति ने एक्स हैंडल पर एज मार्कर्स को ल लेकर लिखा है, “फिल्म निर्माताओं को प्रमोशनल मटेरियल्स में इन मार्कर्स को साफ तौर पर दिखाना चाहिए, ताकि बच्चों को फिल्म दिखाने से पहले दर्शक इन्हें अच्छी तरह समझ सकें।” Specific attention is drawn to the Age Markers indicating the age appropriateness of Content. These markers exist to educate and better inform families and parents so they can make mengful entertainment choices for children. Film makers need to highlight these markers in… वहीं सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस में हिंसा, अश्लीलता, यौन हिंसा, कम्युनल कंटेंट, नेशनल सिक्योरिटी, पब्लिक ऑर्डर और सर्टिफिकेशन के लिए अन्य आधारों से जुड़े मौजूदा प्रावधानों को बरकरार रखा गया है।
हाल ही में सरकार ने सेंसर बोर्ड के नए सदस्यों की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हैं। 18 सदस्यों के बोर्ड में कौन-कौन शामिल है, देखिए लिस्ट…
