राष्ट्रवाणी: रणबीर कपूर की अपमकिंग फिल्म रामायण का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रामायण का नया पोस्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की इस साल की बहुचर्चित फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें रामायण (Ramayana) का नाम जरूर शामिल होगा।
सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण पार्ट-1 का नया पोस्टर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म इस लेटेस्ट पोस्टर को देखकर 90s के दौर की याद आ जाएगी, जब इसी तरह से भगवान राम और माता सीता के पोस्टर्स को लोग अपने घरों के दीवारों पर लगाया करते थे।
14 सितंबर मंडे सुबह रामायण के मेकर्स की तरफ से फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा रामायण पार्ट-1 का पहला गाना जय जय राम भी रिलीज किया गया है। इन दोनों कारणों से फिलहाल इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म की चर्चा तेज है।
इतना ही नहीं रामायण के इस नए पोस्टर ने भी सबका ध्यान खींचा है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi), भगवान राम और माता सीता के लुक और अंदाज में जिस तरह नजर आ रहे हैं, वह 90 के दशक में घरों की दीवारों पर टंगने वाले पोस्टर्स से मेल खाता है। इस मामले को लेकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रामायण और 90s के उन पोस्टर के बीच समानता को दर्शाया गया है।
इतना ही नहीं तमाम यूजर्स ने भी इससे अपनी सहमति रख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- वाह, बहुत सुंदर। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है।
रामायण का इतिहास अब वैश्विक मंच पर है। इसके अलावा अन्य कई यूजर्स रामायण के इस पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। बात की जाए फिल्म रामायण की रिलीज डेट की तरफ तो निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की ये माइथोलॉजिकल फिल्म 8 नवंबर 2026 को दीवाली के मौके पर भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
जबकि विदेशों में रामायण को 6 नवंबर को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा साउथ सुपरस्टार यश के साथ-साथ कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।

