राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश में गांव के विकास का खाका कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि गांव की चौपाल और ग्राम सभा में ग्रामीणों की जरूरतों के आधार पर तैयार होगा। दो अक्टूबर से प्रदेश की ग्राम सभाओं में विकसित ग्राम पंचायत योजना बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

पंचायत विभाग की ओर से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में विकसित ग्राम पंचायत योजना (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। विकसित ग्राम पंचायत योजना को विकसित भारत–गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि योजना निर्माण में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

ग्राम सभा में गांव की जरूरतों और विकास प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा कराई जाएगी। बस्ती और वार्ड स्तर तक ग्रामीणों से संवाद सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण में डिजिटल मैपिंग, परिसंपत्तियों के सत्यापन और विभिन्न योजनाओं के समेकन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

अक्टूबर-नवंबर में बस्ती और वार्ड स्तर पर ग्रामीणों के साथ बैठकें कर समस्याओं, संसाधनों और विकास कार्यों के सुझाव लिए जाएंगे। भौतिक रूप से उपलब्ध लेकिन डिजिटल अभिलेखों में दर्ज नहीं परिसंपत्तियों को युक्तधारा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। दिसंबर में योजना का प्रारूप ग्राम सभा में प्रस्तुत कर अनुमोदन लिया जाएगा।

विकासखंड और जिला स्तर पर योजनाओं का समेकन 15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version