राष्ट्रवाणी: बिलासपुर। Bhupesh Baghel Latest News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की ओर से दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) खारिज कर दी है।

Bhupesh Baghel Latest News: दरअसल, विजय बघेल ने भूपेश बघेल के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में पाटन विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है। साथ ही भूपेश बघेल के निर्वाचन को शून्य घोषित करने की मांग की गई है।

भूपेश बघेल की ओर से इस चुनाव याचिका को चलने योग्य नहीं बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से SLP खारिज होने के बाद इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ेगी। मामले में 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version