Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026

Big Breaking : पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, कड़े प्रवर्तन के निर्देश

May 1, 2026

उच्च शिक्षा संचालनालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को नए दायित्व

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»नफरती भाषण मामले में वजाहत खान को कोलकाता पुलिस की हिरासत में भेजा गया
Country

नफरती भाषण मामले में वजाहत खान को कोलकाता पुलिस की हिरासत में भेजा गया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नफरती भाषण मामले में वजाहत खान को कोलकाता पुलिस की हिरासत में भेजा गया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. कोलकाता की एक अदालत ने कथित नफरती भाषण मामले में मंगलवार को वजाहत खान को 16 जून तक कोलकाता पुलिस की हिरासत में भेज दिया. हरियाणा और असम पुलिस के अधिकारी भी अदालत में उपस्थित थे. हरियाणा और असम पुलिस ने भी इसी आधार पर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर र्शिमष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने खान की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया था, लेकिन कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है. अलीपुर अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खान की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें कोलकाता पुलिस की हिरासत में भेज दिया. कथित नफरती भाषण मामले में खान को सोमवार को शहर में गिरफ्तार किया गया था.

हरियाणा और असम पुलिस के अधिकारी भी खान द्वारा कथित रूप से किये गए अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ अपने-अपने राज्यों में दर्ज मामलों के सिलसिले में अदालत में मौजूद थे. कोलकाता पुलिस के अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत में कहा कि खान की सोशल मीडिया टिप्पणियों ने नफरत भड़काई और कोलकाता पुलिस उनके द्वारा किए गए अन्य पोस्ट की जांच करना चाहते हैं, जिनमें से कुछ को खान ने मिटा दिया था.

खान के वकील ने दावा किया कि पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया है. उन्होंने दलील दी कि यह मामला तीन साल पहले किए गए पोस्ट से संबंधित है. उन्होंने शिकायतों के समय पर सवाल उठाया. असम पुलिस के वकील ने कोई दलील नहीं दी क्योंकि हरियाणा पुलिस पहले ही अनुरोध कर चुकी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिका में हथकड़ी लगे भारतीय का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कहा, असहाय व आहत महसूस कर रहा हूं
Next Article इजराइल ने थनबर्ग को निर्वासित किया, पेरिस पहुंचने के बाद स्वीडन रवाना
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026

Big Breaking : पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, कड़े प्रवर्तन के निर्देश

May 1, 2026

उच्च शिक्षा संचालनालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को नए दायित्व

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.