दुर्ग/भिलाई, एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल द्वारा एनएच क्लीनिक दुर्ग में 17 मई 2026 रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस नि:शुल्क शिविर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल गोस्वामी अपनी सेवाएं देंगे।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल गोस्वामी ने शिविर के संबंध में बताया कि दुर्ग में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर की ओपीडी सेवा एनएच क्लीनिक में दी जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 17 मई को एनएच क्लीनिक नलघर काम्प्लेक्स के सामने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास शिविर आयोजित होगा। शिविर में हृदय रोग से संबंधित समस्याओं, उच्च रक्तचाप, सीने में दर्द, सांस फूलना एवं अन्य कार्डियक समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा।

डॉ गोस्वामी ने बताया कि इस फ्री कैम्प में ब्लड प्रेशर की जांच, सुगर की जांच, ईसीजी जांच सुविधा दी जाएगी। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति को हृदस संबंधी रोग की शंका होगी तो उसका इको कराया जाएगा। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर समय रहते हृदय रोग संबंधी जांच एवं परामर्श प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8370002954 पर संपर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version