Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Nicholas Pooran: 29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है वजह
Sports

Nicholas Pooran: 29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है वजह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Nicholas Pooran: 29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है वजह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Nicholas Pooran: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पूरन ने एक लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की।

पूरन ने अपने नोट में क्या लिखा?
पूरन ने लिखा- यह काफी मुश्किल था, लेकिन मैंने इस पर काफी सोच विचार किया और इसके बारे में काफी गहनता से सोचा। आप सभी को मेरा प्यार। पूरन ने अपने नोट में लिखा, ‘क्रिकेट की जनता के लिए- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत खुशी दी है और आगे भी उद्देश्य, अविस्मरणीय यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता रहेगा। महरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना, उन पलों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह बताना मुश्किल है कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक विशेषाधिकार है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।’

पूरन ने लिखा, ‘प्रशंसकों को आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों में गजब के जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों को मेरे साथ इस सफर पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके आशीर्वाद और समर्थन ने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। हालांकि मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम और क्षेत्र को आगे की राह के लिए सफलता और शक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहता।’

पूरन का अंतरराष्ट्रीय करियर
पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं, टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। वनडे में पूरन ने छह विकेट भी लिए हैं। हालांकि, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

क्यों लिया संन्यास?
पूरन ने अपने नोट में कोई वजह का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग खेलने के लिए यह फैसला लिया है। वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों का इतिहास ऐसा ही रहा है। ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे पूर्व क्रिकेटर्स भी इस तरह के फैसले ले चुके हैं। वह दुनियाभर की लीग तो खेलते रहे, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट से दूरी बनाई। उनके साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी पंगा रहा। हालांकि, पूरन का फैसला टी20 लीग को लेकर ही माना जा रहा है। वह मौजूदा समय में टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं और कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेताब रहती है। ऐसे में वह साल भर लीग खेलकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। पूरन पहले भी यह फैसला कर चुके हैं, जब उन्होंने किसी लीग के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच छोड़ा हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleओडिशा: व्यवसायी से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए युवा आईएएस अधिकारी
Next Article साजिशकर्ता की मां बोली,‘‘राजा रघुवंशी की अंत्येष्टि से लौटने के बाद बुरी तरह रोया था मेरा बेटा’’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.