Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा: व्यवसायी से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए युवा आईएएस अधिकारी
Country

ओडिशा: व्यवसायी से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए युवा आईएएस अधिकारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा: व्यवसायी से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए युवा आईएएस अधिकारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भवानीपटना/भुवनेश्वर. ओडिशा में एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के एक दिन बाद, युवा आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को सोमवार को एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सतर्कता अधिकारियों ने रविवार को कालाहांडी जिले में उनके आवास से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए. वह धर्मगढ़ के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे.

पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) एम. राधाकृष्ण ने एक बयान में कहा कि चकमा को भवानीपटना के विशेष सतर्कता न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सतर्कता विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, 2021 बैच के आईएएस अधिकारी ने एक स्थानीय व्यवसायी को धमकी दी थी कि अगर उसने 20 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. व्यवसायी ने मामले की सूचना सतर्कता अधिकारियों को दी.

बयान में कहा गया, “शिकायत के आधार पर 8 जून, 2025 की रात को जाल बिछाया गया, जिसमें आरोपी धीमान चकमा को ओडिशा सतर्कता की एक टीम ने कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उसके सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया.” इसमें कहा गया कि आरोपी को 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया और गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से पूरी रकम बरामद कर ली गई. इसके बाद विभाग ने चकमा के सरकारी आवास और उनके कार्यालय कक्ष पर एक साथ तलाशी ली.

राधाकृष्ण ने बताया, “तलाशी के दौरान धरमगढ़ स्थित उनके घर से 47 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. चूंकि, वह इतनी बड़ी नकदी के बारे में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए, इसलिए उसे जब्त कर लिया गया.” एसपी ने बताया कि आईएएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउत्तर पश्चिम दिल्ली से पकड़े गए 66 अवैध बांग्लादेशी नागरिक
Next Article Nicholas Pooran: 29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है वजह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.