Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘निकिता रॉय’ और ‘मां’ जैसी महिला आधारित फिल्मों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा है: सोनाक्षी
Entertainment

‘निकिता रॉय’ और ‘मां’ जैसी महिला आधारित फिल्मों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा है: सोनाक्षी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘निकिता रॉय’ और ‘मां’ जैसी महिला आधारित फिल्मों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा है: सोनाक्षी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि महिलाओं पर आधारित उनकी फिल्म ‘निकिता रॉय’ और अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘मां’ का एक साथ रिलीज होना एक बहुत खास पल है. ‘निकिता रॉय’ और ‘मां’ ये दोनों फिल्में 27 जून को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं.

सोनाक्षी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”यह बहुत अच्छी बात है कि महिलाओं पर आधारित दो फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. यह सही दिशा में उठाया गया कदम है. ये दोनों अलग-अलग फिल्में हैं और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. यह दोनों फिल्मों के बीच अच्छी और स्वस्थ स्पर्धाकी तरह है.”

अभिनेत्री ने कहा, ”मैंने ‘मां’ फिल्म का ट्रेलर देखा है और मुझे यह पसंद आया. काजोल एक अद्भुत अभिनेत्री हैं. वह ऐसी शख्सियत हैं जिनका मैं सम्मान करती हूं और मैं उनकी प्रशंसक हूं.” ये दोनों ही फिल्में महिला सशक्तीकरण को दर्शाती हैं और ये एक ऐसा विषय है जिससे सोनाक्षी भावनात्मक तौर पर जुड़ी हुई हैं. अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने सालों से महिलाओं को सशक्त बनाने वाली भूमिकाएं चुनने का प्रयास किया है, चाहे वह ‘अकीरा’ हो, ‘दहाड़’ हो या फिर ‘हीरामंडी’.

सिन्हा ने कहा, ”पिछले आठ-नौ साल में मैंने जो भी फ.ल्मिें चुनी हैं, उनसे मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि मैं सशक्त महिला किरदार निभाना चाहती हूं.” ‘निकिता रॉय’ में सिन्हा एक ऐसा किरदार निभा रही हैं जो अलौकिक दावों को खारिज करती है और धोखाधड़ी को उजागर करने के साथ भ्रामक धारणाओं को तोड़ती है. लेकिन जब उसका सामना ऐसे मामले से होता है जो सभी मान्यताओं को चुनौती देता है, तो उनका दृढ़ विश्वास डगमगाने लगता है. ‘फोबिया’ के निर्देशक पवन कृपलानी द्वारा लिखी गई ‘निकिता रॉय’ धारणा और वास्तविकता के बीच की नाजुक कड़ी के ईदगिर्द घूमती है. फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा कर रहे हैं, जो बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म बना रहे हैं.

अभिनेत्री ने कहा, ”यह एक ऐसी कहानी है जो लंबे समय से मेरे पास है, जब कुश 2021-2022 में कहानी लेकर मेरे पास आए थे. तब मैंने कहा था कि यह इस बात का प्रमाण है कि अगर कोई भूमिका आपके लिए लिखी गई है, तो वह हमेशा आपके पास आती है.” जब सोनाक्षी से उनकी 2012 की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के ‘सीक्वल’ में उनके नजर नहीं आने के बारे में पूछा गया, तो सिन्हा ने कहा कि वह इससे परेशान नहीं हैं और उनका मानना है कि निर्माताओं के पास उन्हें न लेने का कोई कारण होगा.

उन्होंने कहा, ”मैंने ‘सन ऑफ सरदार’ के किसी निर्माता से बात नहीं की है. लेकिन मुझे यकीन है कि उनके पास (मुझे शामिल नहीं करने का) एक बड़ा कारण होगा, शायद ‘सीक्वल’ में कहानी या किरदार वैसा न हो. अगर उन्होंने मेरे किरदार के लिए किसी और को चुन लिया होता, तो मुझे चिंता होती. लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा है. मैं इसे लेकर बहुत परेशान नहीं हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं.” ‘निकिता रॉय’ में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण निकी भगनानी और विक्की भगनानी ने किया है. आनंद मेहता, प्रकाश नंद बिजलानी, शक्ति भटनागर, मेहनाज शेख और प्रेम राज जोशी सह-निर्माता हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपीएफ खातों से स्वत: निपटान माध्यम से अब पांच लाख रुपये तक निकाल सकेंगे सदस्य
Next Article चीन के वित्तीय समर्थन से पाक अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिली: शहबाज शरीफ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.