नयी दिल्ली. सिने जगत में निर्माता के तौर पर पदार्पण करने के लिए तैयार डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया है. “गुस्ताख इश्क” नाम की यह फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में में होंगे. मल्होत्रा ??ने रविवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की.
उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सिनेमा से “गहरा लगाव” रहा है.

मल्होत्रा ने लिखा, “बचपन से ही सिनेमा के प्रति मेरे दिल में गहरा इश्क. रहा है. कहानियों का जादू, परदे की चमक, और वो भावनाएं जो पर्दे पर ‘द एंड’ आने के बाद भी दिल में रहती हैं – इस प्यार ने मुझे गढ़ा है. और आज, उसी इश्क. की बदौलत एक सपना सच होते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है.” फिल्म की पहली झलक सोमवार को देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा, “इस साल नवंबर में एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस सोमवार मैं आपके साथ ‘गुस्ताख इश्क’ की पहली झलक साझा करूंगा.” फिल्म का निर्देशन विभू पुरी कर रहे हैं जबकि संगीत विशाल भारद्वाज का है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version