बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में चेरिया बरियारपुर थानाक्षेत्र के कुंभी गांव में बृहस्पतिवार देर शाम नकाबपोश अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसकी पहचान भरत सहनी (48) के रूप में हुई है। वह केन्द्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और सहनी को अस्पताल ले गयी। सहनी के पैर में गोली लगी है और उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहनी पर नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोलियां चलायी थीं।

परिजनों के अनुसार सहनी अपने गांव में परचून की अपनी दुकान रात्रि में जब बंद करने जा रहा था तब अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं। दो गोलियां उसके के पैर में लगीं। पुलिस द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version