राष्ट्रवाणी: प्रवीण साहू, अभनपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। थाने में हंगामा होने के बाद जब पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी तो उसके परिजनों और समर्थकों ने बीच रास्ते पुलिस वाहन रोककर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया और आरोपी को सुरक्षित जेल रवाना किया। अब हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जानकरी के अनुसार, गोबरा नवापारा थाना के नामी हिस्ट्रीशीटर टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी के विरुद्ध कलेक्टर रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे केंद्रीय कारागार रायपुर में निरुद्ध रखने का आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश के पालन के लिए आज एक बस पुलिस बल के साथ गोबरा नवापारा पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लाई और जेल ले जाने से पूर्व कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही थी। इसी दौरान लल्ला के परिजनों सहित लगभग 10 महिलाएं और आधा दर्जन के करीब पुरुष थाने पहुंच गए। थाने में लल्ला, उसके परिजन और समर्थक लगातार गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई को गलत बताते हुए बवाल करने लगे। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर पुलिस लल्ला को केंद्रीय जेल रायपुर दाखिल कराने के लिए रवाना हुई। लेकिन रास्ते में ग्राम बजरंगपुर के पास उसके परिजनों और समर्थकों ने दो-तीन चारपहिया वाहनों को बीच सड़क पर लगाकर पुलिस वाहन को जबरन रोक लिया और उसमें बैठे लल्ला को छुड़ाकर ले जाने का प्रयास किया। उनकी इस हिम्मत से हैरान पुलिस बल ने सभी पर बल प्रयोग कर लल्ला को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सभी आरोपियों और उनसे संबंधित सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस वापस थाना आई और समाचार भेजे जाने तक सभी के विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि आरोपी लल्ला सोनवानी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध वर्ष 2010 से अब तक 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रकरण भारतीय दंड विधान, आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किए जाकर विभिन्न न्यायालयों में अभियोग पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया तथा बाउंड ओवर कराकर न्यायालय से समय-समय पर प्रतिबंधित कराया गया है।
Trending
- फ्लॉप बल्लेबाजी, लचर कप्तानी और चोट का ड्रामा: श्रीलंका दौरे से पहले ही बेनकाब हुआ टीम इंडिया का खोखलापन!
- रायपुर में कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, कजप आंदोलन में शामिल दिल्ली-बिहार के तीन बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर उपदाते : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- सक्ती के एकलव्य छात्रावास में नवमीं के छात्र की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला इकलौते बेटे का शव – राष्ट्रवाणी
- एम ज़ी एम हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रसंघ पदभार एवं शपथ ग्रहण समारोह, पौधारोपण का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother मिलक Bank)” की घोषणा – राष्ट्रवाणी

