नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बेहतर कार्यक्षमता वाला नया ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ”बड़ा कदम” है. इससे पहले दिन में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अद्यतन ‘यूजर इंटरफेस’ के साथ नये ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ पोर्टल की शुरूआत की.

ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) योजना 2005 में शुरू की गई थी. इस योजना में भारतीय मूल के सभी व्यक्तियों (पीआईओ) को ओसीआई के रूप में पंजीकरण का प्रावधान है, जो 26 जनवरी 1950 के बाद भारत के नागरिक थे या 26 जनवरी 1950 को नागरिकता पाने के पात्र थे या उनके वंशज हैं.

मोदी ने ‘एक्स’ पर शाह की एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ”ज्यादा सुविधाओं और बेहतर कार्यक्षमता के साथ, नया ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.” शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज, भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अद्यतन यूजर इंटरफेस के साथ नवीनीकृत ओसीआई पोर्टल लॉन्च किया. नयी विशेषताओं में बेहतर कार्यक्षमता, उन्नत सुरक्षा और उपयोग को आसान बनाना शामिल है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version