बारीपदा. ओडिशा पुलिस ने मयूरभंज जिले में एक महीने से अधिक समय तक 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक नाबालिग को पकड़ा है, वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार लोगों में पीड़िता का जीजा भी शामिल है.

लड़की की मां ने तीन अगस्त को खुंटा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि नाबालिग के साथ 14 जून से 27 जुलाई के बीच अलग-अलग जगहों पर बलात्कार किया गया. जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. नाबालिग आरोपी को राउरकेला के बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया, वहीं दो अन्य आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

खूंटा थाने के प्रभारी निरीक्षक पंचानन ने कहा,”पीड़िता और आरोपियों का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की का बयान भी दर्ज किया गया.” उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर ले गए और उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म किया. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version