भद्रक. ओडिशा के वन विभाग ने बारात के दौरान नृत्य पेश करते समय कई कोबरा सांप का उपयोग किये जाने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन कोबरा सांपों को बचा लिया. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार देर रात धामरा पुलिस थाने के अंतर्गत छेदक गांव में हुई. एक सपेरे और दो कलाकारों (एक पुरुष और एक महिला) ने बारातियों का मनोरंजन करते हुए धामरा चांदबली मार्ग पर लोकप्रिय ‘नागिन’ गीत पर नृत्य किया.

कलाकारों ने ढोल की थाप और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य किया और इस दौरान सांपों को अपने हाथ में उठा लिया.
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भद्रक वन्यजीव विभाग की एक टीम ने बारात को रोककर सांपों को बचाया. प्रभागीय वन अधिकारी (वन्यजीव) सौभाग्य कुमार साहू ने कहा, ”हमने सांपों को जब्त कर लिया है और इसमें शामिल सपेरे की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को जांच में सहायता करने के लिए कहा गया है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version