फूलबनी. छत्तीसगढ़ की दो महिलाओं समेत तीन माओवादियों ने सोमवार को ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान भाकपा (माओवादी) संगठन के बीजीएन (बंसधारा-घुमसूर-नगाबली) डिवीजन की डिवीजनल कमेटी सदस्य मेड बेटी उर्फ चंपा, गैरकानूनी संगठन के केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन के राजू डोडी उर्फ अजय (क्षेत्र समिति सदस्य) और एडमो माडवी उर्फ मंजू (क्षेत्र समिति सदस्य) के रूप में की गई.

उन्होंने यहां ओडिशा पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें दक्षिणी रेंज के आईजीपी नीति शेखर, कंधमाल के पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ की 127 बटालियन के कमांडेंट शामिल थे. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों में कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे. पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नीति शेखर ने संवाददाताओं से कहा, “हम एक बार फिर सभी माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील करते हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version