राउरकेला. ओडिशा के सुंदरग­ढ़ जिले में एक व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने बड़े भाई और भाभी की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान एनएम मुंडा (57) और उनकी पत्नी शोभा मुंडा (50) के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात जिले के बिश्रा प्रखंड के चिरुबेड़ा गांव में हुई.

पुलिस ने बताया कि गांव में ही रहने वाले नामजंग मुंडा (35) ने लंबे समय से जारी जमीन विवाद में अपने बड़े भाई एनएम मुंडा और भाभी शोभा की हत्या कर दी. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नामजंग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version